Latest

यूपी दिवस आज: यहां है उत्तर प्रदेश के बारे में पूरी जानकारी, 6 लोगों को मिलेगा यूपी गौरव सम्मान

Editor : Admin User | 24 January, 2025

उत्तर प्रदेश दिवस 2025 के आयोजन की थीम ''विकास और विरासत प्रगति पथ पर उत्तर प्रदेश'' रखी गई है। 24 से 26 जनवरी तक आयोजित होने वाले उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस के मौके पर महाकुंभ के सेक्टर 7 नोएडा शिल्पग्राम समेत सभी 75 जनपदों में भव्य आयोजन होंगे। संस्कृति और पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने इसकी जानकारी दी है।

यूपी दिवस आज: यहां है उत्तर प्रदेश के बारे में पूरी जानकारी, 6 लोगों को मिलेगा यूपी गौरव सम्मान

Source or Copyright Disclaimer


उत्तर प्रदेश दिवस 2025 के आयोजन की थीम ''विकास और विरासत प्रगति पथ पर उत्तर प्रदेश'' रखी गई है। 24 से 26 जनवरी तक आयोजित होने वाले उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस के मौके पर महाकुंभ के सेक्टर 7 नोएडा शिल्पग्राम समेत सभी 75 जनपदों में भव्य आयोजन होंगे। संस्कृति और पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने इसकी जानकारी दी है। 


उन्होंने बताया कि इस दौरान यूपी के 6 लोगों को उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान भी दिया जाएगा। मुख्य महोत्सव में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहेंगे। सभी विभागों द्वारा इसकी थीम पर प्रदर्शनी ,संगोष्ठी, सम्मेलन ,सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रतियोगिता,रोड शो आदि होंगे।    


उत्तर प्रदेश भारत का सबसे बड़ा राज्य और क्षेत्रफल की दृष्टि के आधार पर चौथा सबसे बड़ा राज्य है। लखनऊ उत्तर प्रदेश की राजधानी है और प्रयागराज न्यायिक राजधानी है। 


आगरा, गाजीपुर, अयोध्या ,अलीगढ़, कानपुर, अंबेडकर नगर ,झांसी, ललितपुर ,बरेली, मेरठ, बुलंदशहर ,वाराणसी ,गोरखपुर, बस्ती, संत कबीर नगर मथुरा, मुरादाबाद प्रदेश के अन्य महत्वपूर्ण शहर है। 


राज्य के उत्तर में उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश, पश्चिम में हरियाणा और दिल्ली तथा राजस्थान, दक्षिण में मध्य प्रदेश तथा छत्तीसगढ़ और पूर्व में बिहार तथा झारखंड राज्य स्थित है। 


इनके अतिरिक्त राज्य कि पूर्वोत्तर दिशा में नेपाल देश है। 9 नवम्बर 2000 ने भारतीय संसद में उत्तर प्रदेश के उत्तरी पश्चिमी भाग में उत्तरांचल राज्य का निर्माण किया। गंगा प्रदेश का अधिकतर हिस्सा सघन आबादी वाले गंगा और यमुना दोआब क्षेत्र में आता है। विच में केवल पांच राष्ट्र चीन, भारत, संयुक्त राज्य अमेरिका इंडोनेशिया और ब्राजील की जनसंख्या उत्तर प्रदेश की जनसंख्या से अधिक है। 



उत्तर प्रदेश भारत के उत्तर में स्थित है। यह राज्य उत्तर में नेपाल व उत्तराखंड दक्षिण में मध्य प्रदेश, पश्चिम में हरियाणा दिल्ली राजस्थान तथा पूर्व में बिहार तथा दक्षिण पूर्व में झारखंड व छत्तीसगढ़ से घिरा हुआ है। 


उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ 2,38,566 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल में फैला हुआ है। उत्तर प्रदेश जनसंख्या की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य है, वही उत्तर प्रदेश में कुल 75 जिले हैं।जिसमें 18 मंडल है ।उत्तर प्रदेश का गठन 24 जनवरी 1950 को हुआ था। इसका सबसे बड़ा शहर प्रयागराज है।


उत्तर प्रदेश का ज्ञान इतिहास लगभग 4000 वर्ष पुराना है, जब आर्य ने अपना पहला कदम इस जगह पर रखा। इसमें वैदिक सभ्यता का प्रारंभ हुआ और उत्तर प्रदेश में इसका जन्म हुआ। आर्यों का फैलाव सिंधु नदी और सतलुज के मैदानी भागों से यमुना और गंगा के मैदानी क्षेत्र की ओर हुआ। आर्यों ने दोब और घाघरा नदी क्षेत्र को आना घर बनाया। अन्य आर्यों के नाम पर भारत देश का नाम आर्यावर्त और भारत वर्ष पड़ा। समय के साथ आर्य भारत के दूरस्थ भागों में फैल गए। 


संसार के प्राचीनतम नगरों में से एक माना जाने वाला वाराणसी नगर यहीं पर स्थित है। वाराणसी के पास स्थित सारनाथ का चौखंडी स्तूप भगवान बुद्ध के प्रथम प्रवचन की याद दिलाता है। समय के साथ यह क्षेत्र छोटे-छोटे राज्यों में बढ़ गया या बड़े साम्राज्यों यदुवंश, गुप्त मौर्य और कुशन का हिस्सा बन गया। 7 वीं शताब्दी से 11 वीं शताब्दी तक कन्नौज गुर्जर-प्रतिहार साम्राज्य का प्रमुख केंद्र था।



(यूपी टूरिज्म से लेकर तस्वीर प्रकाशित की गई है)

Releted News

Ads
More Videos

Akhilesh Yadav पर क्यों भड़का CM योगी का ये नया 'भक्त' ? | 24adda News