Latest

रिमांड मजिस्ट्रेट के सामने सुनवाई के दौरान SHO वजीरगंज को मोबाइल चलाना पड़ा भारी

Editor : 24 Adda News | 16 August, 2026

रिमांड मजिस्ट्रेट के सामने सुनवाई के दौरान मोबाइल फोन इस्तेमाल करना SHO वजीरगंज राजेश कुमार को भारी पड़ गया। कोर्ट की कार्यवाही के दौरान मोबाइल चलाने पर न्यायालय ने कड़ी नाराजगी जताते हुए SHO को जमकर फटकार लगाई और मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया।

रिमांड मजिस्ट्रेट के सामने सुनवाई के दौरान SHO वजीरगंज को मोबाइल चलाना पड़ा भारी

Source or Copyright Disclaimer

रिमांड मजिस्ट्रेट के सामने सुनवाई के दौरान मोबाइल फोन इस्तेमाल करना SHO वजीरगंज राजेश कुमार को भारी पड़ गया। कोर्ट की कार्यवाही के दौरान मोबाइल चलाने पर न्यायालय ने कड़ी नाराजगी जताते हुए SHO को जमकर फटकार लगाई और मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया।

मामले में कोर्ट की कार्यवाही के दौरान मोबाइल के इस्तेमाल को लेकर कंटेम्प्ट ऑफ कोर्ट की कार्रवाई की गई। वहीं, बचाव पक्ष के अधिवक्ता दीपक सिंह और सैम शिराज ने दस्तावेजी साक्ष्यों के साथ अपना पक्ष न्यायालय के समक्ष रखा।

बचाव पक्ष की दलीलों और प्रस्तुत दस्तावेजी साक्ष्यों से संतुष्ट होने के बाद न्यायालय ने रिमांड खारिज कर दी।

जानकारी के मुताबिक, SHO वजीरगंज राजेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई के लिए मामला कमिश्नर को भेजे जाने की जानकारी सामने आई है। साथ ही SHO राजेश कुमार के खिलाफ शो-कॉज नोटिस की कार्रवाई भी की गई है।

रात करीब 11:30 बजे कोर्ट की सख्ती के बाद पुलिस महकमे में भी हलचल मच गई।