Latest

गणतंत्र दिवस की 76वीं वर्षगांठ, 10 मंत्रालयों की निकलेगी झांकी, जानें और क्या रहेगा खास

Editor : Anjali Mishra | 25 January, 2025

ये झांकियां ‘स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास’ की व्यापक थीम का हिस्सा होंगी और भारत की विविध शक्तियों और इसके निरंतर विकसित होते सांस्कृतिक समावेश को एक शानदार भविष्य की ओर अग्रसर करती हुई प्रदर्शित करेंगी।

गणतंत्र दिवस की 76वीं वर्षगांठ, 10 मंत्रालयों की निकलेगी झांकी, जानें और क्या रहेगा खास

Source or Copyright Disclaimer


भारत 26 जनवरी को संविधान लागू होने की 76वीं वर्षगांठ मनाने के लिए पूरी तरह तैयार है, 76वें गणतंत्र दिवस परेड के दौरान दिल्ली के कर्तव्य पथ पर 16 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों और केंद्र सरकार के 10 मंत्रालयों/विभागों की झांकी दिखाई जाएगी।


ये झांकियां ‘स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास’ की व्यापक थीम का हिस्सा होंगी और भारत की विविध शक्तियों और इसके निरंतर विकसित होते सांस्कृतिक समावेश को एक शानदार भविष्य की ओर अग्रसर करती हुई प्रदर्शित करेंगी।


गणतंत्र दिवस समारोह के लिए राजधानी में अर्ध सैनिक बलों की 70 से अधिक कंपनियों और 15000 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि ड्रोन से भी नजर रखी जाएगी और सीसीटीवी निगरानी तथा साइबर विशेषज्ञ अधिकारियों को संचालन की देखरेख के लिए तैनात किया जाएगा। पहले ही बहू स्त्री सुरक्षा व्यवस्था स्थापित कर ली है जांच और जामा तलाशी के छह स्तरीय व्यवस्था है। इसके अलावा बहू स्त्री बैरिकेटिंग होगी नई दिल्ली जिले में कई हजार सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं जिसमें चेहरा पहचान प्रणाली वाले कैमरे भी शामिल है। अधिकारी ने कहा है कि एफआरएस सिस्टम वाली गाड़ियां भी तैनात की जाएगी कैमरे डेटाबेस से जुड़े हैं ताकि अपराधियों की तुरंत पहचान की जा सके।



उन्होंने कहा दिल्ली पुलिस किसी भी तरह की स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। साथी पुलिस की टीम कई सुरक्षा एजेंसियों के साथ अभ्यास कर रही है।राष्ट्रीय राजधानी मैं सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए अर्ध सैन्य बलों की 70 से अधिक कंपनियों और 15000 से अधिक पुरस्कार में तैनात किए जाएंगे सभी जिलों की पुलिस उपायुक्त डीसीपी को सुरक्षा व्यवस्था के बारे में पूरी जानकारी दी गई है पुलिस अधिकारी हाई अलर्ट पर रहेंगे और किसी भी संदेश गतिविधियों की तुरंत सूचना देंगे। एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा उपायों के तहत नई दिल्ली, उत्तर और मध्य जिले में लगभग 4000 इमारतों की छतों को चिह्नित किया गया है।



गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने वालों को सुरक्षा स्टीकर मिलेंगे और मार्ग तथा आसपास के इलाके में फर्स के साथ लगभग 500 उच्च- रिजॉल्यूशन वाले आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सक्षम कैमरे लगाए जा रहे हैं ।नई दिल्ली ,मध्य दिल्ली और उत्तरी दिल्ली के डीसीपी ने विस्तृत मार्ग सर्वेक्षण, विध्वंशकारी गतिविधियों की जांच और अधिक भीड़ वाले क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ा दी है। विशेष मार्ग ड्रोन निगरानी और सीसीटीवी कैमरे से कानून व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा की तैयारी सुनिश्चित करने के लिए होटलों और मॉल में कैसे सुरक्षा कर्मियों के साथ विशेष बैठक भी आयोजित की गई।

Releted News

Ads
More Videos

शिव की जांघ से जन्मे जंगम जोगियों की अद्भुत कहानी ! | Jangam Jogi। Kumbh Sadhus