Latest

नौ महीने बाद सुनीता विलियम्स की धरती पर वापसी।

Editor : 24 Adda Official | 17 March, 2025

नौ महीने से ISS पर फंसे सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को वापस लाने के लिए नासा ने शुक्रवार रात अंतरिक्ष यान रवाना किया। क्रू-10 अंतरिक्ष यात्रियों के आईएसएस पर पहुंचने के बाद वे क्रू ड्रैगन क्राफ्ट से लौटेंगे। स्पेसएक्स का फाल्कन-9 रॉकेट फ्लोरिडा से रवाना हुआ जिसमें नासा जापान और रूस के अंतरिक्ष यात्री सवार हैं।

नौ महीने बाद सुनीता विलियम्स की धरती पर वापसी।

Source or Copyright Disclaimer


नौ महीने से ISS पर फंसे सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को वापस लाने के लिए नासा ने शुक्रवार रात अंतरिक्ष यान रवाना किया। क्रू-10 अंतरिक्ष यात्रियों के आईएसएस पर पहुंचने के बाद वे क्रू ड्रैगन क्राफ्ट से लौटेंगे। स्पेसएक्स का फाल्कन-9 रॉकेट फ्लोरिडा से रवाना हुआ जिसमें नासा जापान और रूस के अंतरिक्ष यात्री सवार हैं। तकनीकी समस्याओं के कारण यह मिशन पहले विलंबित हो चुका था। अब आपके जहां में सवाल आ रहा होगा आखिर सुनीता विलियम्स कौन हैं ,आखिर क्रू-10 के मिशन के लॉन्च में क्यों हुई थीं देरी,आठ दिन का मिशन खिंच गया कई महीने,ट्रंप और मस्क ने मिशन को लेकर जो बाइडेन पर लगाए आरोप क्यों लगाए जा रहे हैं।अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा और अरबपति एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स ने शुक्रवार को एक नया क्रू अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) के लिए रवाना किया, जिससे वहां फंसे दो अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर की नौ महीने बाद वापसी का रास्ता साफ हो गया।

गुरुवार को कुछ देरी के बाद भारतीय समयानुसार सुबह 4:33 बजे नासा के केनेडी स्पेस सेंटर से क्रू-10 मिशन पर ड्रैगन अंतरिक्षयान लेकर जा रहा फाल्कन 9 रॉकेट उड़ान भर गया। इसमें चार अंतरिक्ष यात्रियों का दल रवाना हुआ, जिसमें ऐनी मैकक्लेन और निकोल एयर्स, JAXA (जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी) अंतरिक्ष यात्री ताकुया ओनिशी और रोस्कोस्मोस अंतरिक्ष यात्री किरिल पेस्कोव शामिल हैं।


कौन हैं सुनीता विलियम्स?


सुनीता विलियम्स अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के माध्यम से अंतरिक्ष जाने वाली भारतीय मूल की दूसरी महिला है।यह भारत के गुजरात के अहमदाबाद से ताल्लुक रखती है। इन्होंने एक महिला अंतरिक्ष यात्री के रूप में 127 दिनों तक अंतरिक्ष में रहने का विश्व कीर्तिमान स्थापित किया है।जून 1998 में उनका अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा में चयन हुआ और प्रशिक्षण शुरू हुआ। सुनीता भारतीय मूल की दूसरी महिला हैं जो अमरीका के अंतरिक्ष मिशन पर गईं। सुनीता विलियम्स ने सितंबर / अक्टूबर 2007 में भारत का दौरा भी किया। जून, 1998 से नासा से जुड़ी सुनीता ने अभी तक कुल 30 अलग-अलग अंतरिक्ष यानों में 2770 उड़ानें भरी हैं। साथ ही सुनीता सोसाइटी ऑफ एक्सपेरिमेंटल टेस्ट पायलेट्स, सोसाइटी ऑफ फ्लाइट टेस्ट इंजीनियर्स और अमेरिकी हैलिकॉप्टर एसोसिएशन जैसी संस्थाओं से भी जुड़ी हुई हैं।


सुनीता विलियम्स के सम्मान और पुरस्कार -


उन्हें सन 2008 में भारत सरकार द्वारा विज्ञान एवं अभियांत्रिकी के क्षेत्र में पद्म भूषण से सम्मानित किया था। इसके अलावा उन्हें नेवी कमेंडेशन मेडल , नेवी एंड मैरीन कॉर्प एचीवमेंट मेडल, ह्यूमैनिटेरियन सर्विस मेडल जैसे कई सम्मानों से सम्मानित किया जा चुका है।

क्रू-10 स्पेसएक्स की मानव अंतरिक्ष परिवहन प्रणाली के तहत दसवां क्रू रोटेशन मिशन है और नासा के कमर्शियल क्रू प्रोग्राम के जरिए आईएसएस स्टेशन के लिए क्रू के साथ 11वीं उड़ान है, जिसमें डेमो-2 टेस्ट फ्लाइट शामिल है। गुरुवार को एक ग्राउंड सपोर्ट क्लैंप आर्म के साथ हाइड्रोलिक सिस्टम की समस्या के कारण मिशन में देरी हुई।


आठ दिन का मिशन खींचा महीनों -


नासा की भारतीय मूल की अनुभवी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और उनके सहकर्मी बुच विल्मोर पिछले साल जून से आईएसएस पर फंसे हुए हैं। बोइंग स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान में आई खराबी के कारण आठ दिन का आईएसएस मिशन महीनों तक खिंच गया। नासा के अनुसार, दोनों फंसे हुए अंतरिक्ष यात्री क्रू-10 के लॉन्च के कुछ दिन बाद पृथ्वी पर वापस लौटेंगे।


तकनीकी विफलता बनी राजनीतिक विवाद -


तकनीकी विफलता के रूप में शुरू हुआ यह मामला राजनीतिक विवाद का विषय भी बन गया है, क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके करीबी सलाहकार एलन मस्क ने बार-बार यह आरोप लगाया है कि पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन ने जानबूझकर इन दोनों अंतरिक्ष यात्रियों को 'छोड़ दिया' और उन्हें जल्दी वापस लाने की योजना को अस्वीकार कर दिया। इस आरोप से अंतरिक्ष समुदाय में हंगामा मच गया, खासकर इसलिए क्योंकि मस्क ने कोई विशिष्ट जानकारी प्रदान नहीं की।


ट्रंप की टिप्पणी -


इस बीच ट्रंप ने स्थिति के बारे में अपनी विचित्र टिप्पणियों से ध्यान आकर्षित किया है, जिसमें उन्होंने पूर्व नौसेना कप्तान विलियम्स को घने बालों वाली महिला के रूप में संदर्भित किया है और दोनों अंतरिक्ष यात्रियों के बीच व्यक्तिगत संबंधों के बारे में अनुमान लगाया।