फिर विवादों में एल्विश यादव, अब चुम को लेकर ये क्या बोल गए
Editor : Manager User | 07 February, 2025
दरअसल, एल्विश यादव ने बिग बस 18 के कंटेस्टेंट चुम दरंग और करणवीर मेहरा पर भद्दी टिप्पणी की है। उन्होंने बिग बॉस 18 के विनर करणवीर कोहरा की तुलना कोविड 19 से कर दी। कोविड से तुलना होने के बाद यूट्यूब की दुनिया में बवाल मचा हुआ है। हर कोई कह रहा है कि एल्विश जानबूझकर ऐसा किया है ताकि उसे ज्यादा व्यूज मिलें।

Source or Copyright Disclaimer
लीजिए, एल्विश यादव एक बार फिर विवादों में हैं। इस बार एल्विश अपने लेटेस्ट पॉडकास्ट में अपने दोस्त रजत दलाल के साथ कुछ ऐसे कमेंट्स पास करते दिखे हैं जिसके बाद लोगों ने उन पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। आखिर क्या है माजरा, एल्विश ने अपने पॉडकास्ट में किसे बनाया है निशाना और लोग क्यों हैं एल्विश के खिलाफ गुस्से में इस वीडियो में हम आपको सारी जानकारी देंगे तो अंत तक वीडियो जरूर देखिएगा। नमस्कार, मैं अनुष्का आप देख रहे हैं 24 अड्डा
दरअसल, एल्विश यादव ने बिग बस 18 के कंटेस्टेंट चुम दरंग और करणवीर मेहरा पर भद्दी टिप्पणी की है। उन्होंने बिग बॉस 18 के विनर करणवीर कोहरा की तुलना कोविड 19 से कर दी। कोविड से तुलना होने के बाद यूट्यूब की दुनिया में बवाल मचा हुआ है। हर कोई कह रहा है कि एल्विश जानबूझकर ऐसा किया है ताकि उसे ज्यादा व्यूज मिलें।
रजत दलाल के साथ पॉडकास्ट करते हुए एल्विश ने अब सारी हदें पार कर दी हैं। चुम दरंग को रोस्ट करने के नाम पर पाडकास्ट में इस तरह से व्यक्तिगत टिप्पणी कैसे कर सकता है लेकिन एल्विश तो एल्विश हैं। वे भला रुकते कहां हैं। रोस्ट करने पर आ जाएं तो वो चूकते कहां हैं। वे किसी को छोड़ते कहां हैं। तो यहां भी वही हुआ। एल्विश ने ऐसा रोस्ट किया कि सब मुंह देखते रह गए।
एल्विश ने आखिर कहा क्या है चलिए वो भी बता देते हैं। एल्विश ने दलाल से बात करते हुए कहा, "ये जो करण वीर मेहरा है, इसे पक्का कोविड था। क्योंकि चुम किसे पसंद आती है यार, इतना किसका टेस्ट खराब हो सकता है। और चुम..., चुम के तो नाम में ही अश्लीलता है। नाम चुम है और काम 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में किया है।"
चुम के नाम को अश्लील बताने पर लोग एल्विश को घेर रहे हैं। कई लोगों ने कहा है कि कम से कम एक महिला का सम्मान करना तो सीख लोग एल्विश। कुछ लोगों ने लिखा है कि आज तक एल्विश ने किसी का रिस्पेक्ट किया है जो अब करेगा। एक महिला के लिए इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल बताता है कि एल्विश को कोई लिहाज नहीं है। चुम दरंग को रोस्ट करने के लिए जिस तरह से एल्विश ने उनके नाम का इस्तेमाल गलत संदर्भ में किया है, उसे सुनकर हर कोई भड़क गया है। इससे लग रहा है कि एक बार फिर एल्विश विवादों में आ जाएंगे। चुम के कुछ फैंस ने एल्विश से माफी मांगने की भी मांग कर दी है। एल्विश अब बुरी तरह से फंस गए हैं। रोस्ट करने के नाम पर जिस तरह की ओछी हरकत एल्विश ने की है, उसे देखकर सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा भड़क गया है। लोग अब एल्विश को कई तरह की नसीहतें दे रहे हैं और बोल रहे हैं कि भाई मुंह खोला कर तो कुछ शुभ बोला कर। कुछ अच्छा बोला कर। आप इस पूरे विवाद पर क्या कहना चाहेंगे, कमेंट कीजिए। मिलते हैं अगले वीडियो में