Latest

कैसी है अक्षय कुमार की फ़िल्म स्काई फ़ोर्स, रिव्यू पढ़कर ही जाएं देखने

Editor : Admin User | 24 January, 2025

गणतंत्र दिवस पर देशभक्ति की भावना जगाने के लिए बॉलीवुड एक बार फिर से हाज़िर हो गया है, एक नायी पेशकश के साथ। अक्षय कुमार की फ़िल्म स्काई फ़ोर्स आज यानी 24 जनवरी को रिलीज़ हुई है। इस फ़िल्म के लीड ऐक्टर अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया हैं। यह फ़िल्म भारत के एक वीर जवान के हौसले पर आधारित है।

कैसी है अक्षय कुमार की फ़िल्म स्काई फ़ोर्स, रिव्यू पढ़कर ही जाएं देखने

Source or Copyright Disclaimer


गणतंत्र दिवस पर देशभक्ति की भावना जगाने के लिए बॉलीवुड एक बार फिर से हाज़िर हो गया है, एक नायी पेशकश के साथ। अक्षय कुमार की फ़िल्म स्काई फ़ोर्स आज यानी 24 जनवरी को रिलीज़ हुई है। इस फ़िल्म के लीड ऐक्टर अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया हैं। यह फ़िल्म भारत के एक वीर जवान के हौसले पर आधारित है। इसमें दिखाया गया है की कैसे भारतीय सेना के जवान अपनी ज़िंदगी को दांव पर लगा कर देश को सलामत रखते हैं। अक्षय कुमार ने कई देशभक्ति से जुड़ी हुई मूवीज़ पहले भी की हैं पर ये पहली बार है कि वो एयरफ़ोर्स के जवान के रोल में नज़र आ रहे हैं। भारत के जाबाज़ जवान स्क्वाडर्न लीडर अजम्मदा बोप्पैया देवैया पर आधारित यह फिल्म देखकर आप रो देंगे।



इस मूवी में स्क्वाडर्न लीडर टी के विजय यानी वीर पहड़िया को देश के प्रति अपना सर्वस्व न्यौछावर करते हुए दिखाया गया है। वे इंडियन फोर्स के यंग ऑफिसर हैं जिसके अंदर कुछ अलग करने और अपने देश का झंडा ऊंचा करने की चाह है। इसमें उनका साथ देते है उनके विंग कमांडर ओम आहूजा जो किरदार अक्षय कुमार कर रहे हैं। यह फिल्म 1965 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुई लड़ाई में भारत की तरफ़ से मिशन स्काई फ़ोर्स को अंजाम देने की कहानाी है, जिसके बाद भारत का इतिहास बदल गया था। इस फिल्म के साथ अक्षय कुमार काफी दिनों बाद एक देशभक्त जवान के किरदार में सबका दिल जीतते नजर आ रहे हैं।



स्काई फ़ोर्स की कहानी भारत के जबाज़ लीडर अजम्मदा बोप्पैया देवैया पर आधारित है।1965 की लड़ाई में इन्होंने अपनी जान को दांव पर लगाकर पाकिस्तानी एयर फोर्स से टक्कर ली थी।उ नके गायब होने के बाद उनके विंग कमांडर पी तनेजा ने उन्हें ढूंढ़ने के लिए अपनी ज़िंदगी दांव पर लगा दी। फिल्म में अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया के अलावा शरद केलकर भी हैं। उनकी एक्टिंग भी अच्छी है। सेकंड हाफ में स्क्वॉड्रन लीडर एबी देवैया की कहानी दिल छू लेती है। वीर का काम ठीक ठाक है. अक्षय कुमार हमेशा की तरह अपने किरदार से न्याय करते दिखे हैं। वो लोग जिन्हें एयर फोर्स और देशभक्ति की फिल्म पसंद है, वे इसे देखकर खुश हो जाएंगे।


(तस्वीर गूगल से ली गई है)