मिल्कीपुर में गरजे योगी आदित्यनाथ, कहा- सपा डकैतों को पद देेती थी, हम भेजते हैं जहन्नुम
Editor : Admin User | 24 January, 2025
लोकसभा 2024 का चुनाव हारने के बाद अब बीजेपी ने मिल्कीपुर चुनाव जीतने के लिए सारी ताकत झोंक दी है। खुद सीएम योगी आदित्यनाथ ने चुनाव प्रचार की कमान संभाल ली है। अपनी पहली जन सभा में योगी ने सपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि माफिया और डकैतों को बड़े पद देती थी सपा, हम उन्हें जहन्नुम भेजते हैं। उन्होंने कहा कि एक तरफ करोड़ों लोग महाकुंभ में स्ना

Source or Copyright Disclaimer
लोकसभा 2024 का चुनाव हारने के बाद अब बीजेपी ने मिल्कीपुर चुनाव जीतने के लिए सारी ताकत झोंक दी है। खुद सीएम योगी आदित्यनाथ ने चुनाव प्रचार की कमान संभाल ली है। अपनी पहली जन सभा में योगी ने सपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि माफिया और डकैतों को बड़े पद देती थी सपा, हम उन्हें जहन्नुम भेजते हैं। उन्होंने कहा कि एक तरफ करोड़ों लोग महाकुंभ में स्नान कर रहे हैं वहीं सपा वाले दुष्प्रचार कर आस्था के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री योगी ने इस दौरान यह भी बताय कि पिछले 10 दिन में महाकुंभ में 10 करोड़ लोगों ने बिना किसी भेदभाव के स्नान किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि देश में जातिवाद को परिवारवादियों ने सत्ता बचाए रखने के लिए बढ़ावा दिया। सीएम योगी ने आश्वासन देते हुए कहा कि अब देश जातिवाद से बाहर निकलकर विकास के पथ पर चल निकला है। उन्होंने कहा कि प्रयागराज इस बात का उदाहरण है कि बिना किसी भेदभाव किस तरह से पूरा देश संगम में आस्था की डुबकी लगा रहा है।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि इन लोगों ने एक साल पहले प्राण प्रतिष्ठा समारोह का भी विरोध किया था। ये वही सपा के लोग हैं जिन्होंने सरयू के जल को रामभक्तों के खून से लाल कर दिया था। ये परिवारवादी लोग जातिवाद के नाम पर समाज को तोड़ने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा में परिवारवाद नहीं विकासवाद और राष्ट्रवाद है।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि मिल्कीपुर में हम विकास की गंगा बहा देंगे। इसके लिए जरूरी है कि यहां के सपूत चंद्रभानु पासवान को जिताकर आप भेजें। योगी ने वादा किया कि यहां विकास का लाभ जन-जन को मिलेगा। उन्होंने यह जानकारी दी कि कुमारगंज का कृषि विश्वविद्यालय आचार्य नरेंद्र देव जी के नाम पर है और एक और विश्वविद्यालय हम कर रहे हैं। योगी ने यह भी कहा कि यहां का नाम किसी स्वामी रामदेव के नाम पर या फिर विष्णु नगर क्यों नहीं हो सकता है। सीएम ने कहा कि हम गुलामी की मानसिकता लेकर बढ़ेंगे तो हम विकास नहीं कर पाएंगे।
योगी ने कहा कि हम तो राम की परंपरा पर विश्वास करने वाले हैं। हम कृष्ण की परंपरा वाले हैं। हम बाबा विश्वनाथ और में सरयू मैया पर विश्वास करने वाले हैं। आप खुद देखिए कि अगर सपा का वश चलता तो अयोध्या नाम को भी खत्म कर दिया जाता लेकिन बीजेपी के आने पर जो विकास हुआ है, वह किसी से छिपा नहीं है। हम विकास में विश्वास करते हैं वे जातिवाद करते हैं।
(खबर में प्रकाशित तस्वीर को सोशल मीडिया से लिया गया है। खबर को अलग-अलग वेबसाइट्स से जानकारी लेकर यहां प्रकाशित किया गया है)