Latest

Delhi Election Result Live: बीजेपी बहुमत पार, केजरीवाल के सपने टूटकर बिखरे

Editor : Manager User | 08 February, 2025

बिजवासन सीट से भाजपा 2700 वोट से आगे है। पालम में भाजपा ने 1200 वोट से बढ़त बना रखी है। बुराड़ी से आप के संजीव झा को 5152 वोट मिले हैं। जेडीयू के शैलेन्द्र को 4260 वोट प्राप्त हुए हैं।विकासपुरी में भाजपा 1900 वोट से आगे है। उत्तम नगर में भाजपा 3700 वोट से आगे चल रही है।

Delhi Election Result Live: बीजेपी बहुमत पार, केजरीवाल के सपने टूटकर बिखरे

Source or Copyright Disclaimer


दिल्ली की सभी 70 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों में भाजपा ने बहुमत हासिल कर लिया है। भाजपा 41 सीटों पर आगे है। आप ने 29 सीटों पर बढ़त बना रखी है। वहीं, कांग्रेस का खाता भी नहीं खुल पाया है। पटपड़गंज विधानसभा सीट पर छह राउंड तक भाजपा के रवींद्र सिंह नेगी 12822 वोट से आगे। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में सन्नाटा छाया हुआ है। मतगणना के बढ़ते रुझानों के कांग्रेस कार्यालय सुनसान नजर आया।




कृष्णा नगर विधानसभा सीट पर चार राउंड तक भाजपा के डॉ अनिल गोयल 7488 वोट से आगे।

उत्तम नगर सीट पर भाजपा 3200 वोट से आगे।

नजफगढ़ सीट पर भाजपा 12800 मत से आगे।

विकासपुरी सीट पर भाजपा 4387 वोट से आगे।



बिजवासन सीट से भाजपा 2700 वोट से आगे है। पालम में भाजपा ने 1200 वोट से बढ़त बना रखी है। बुराड़ी से आप के संजीव झा को 5152 वोट मिले हैं। जेडीयू के शैलेन्द्र को 4260 वोट प्राप्त हुए हैं।विकासपुरी में भाजपा 1900 वोट से आगे है। उत्तम नगर में भाजपा 3700 वोट से आगे चल रही है। 


चांदनी चौक से आप 4000 से अधिक वोट से आगे चल रही है। द्वारका में भाजपा 1000 वोट से आगे। मटियाला में भाजपा 4600 वोट से आगे है। देवली से आप के प्रेम चौहान चौथा राउंड में 4290 वोट लेकर आगे चल रहे हैं। 


दिल्ली चुनाव के रुझानों पर भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि "हम अंतिम नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। हमारा मानना है कि अंतिम नतीजे भाजपा के पक्ष में और भी बेहतर और निर्णायक होंगे। यह दिखाता है कि लोगों को पीएम मोदी के वादों पर कितना भरोसा है। यह हमारे लिए सकारात्मक परिणाम है... दिल्ली के लोग 'प्रयोगात्मक' राजनीति से तंग आ चुके थे।


उत्तम नगर में भाजपा 3600 वोट से आगे चल रही है। करोल बाग सीट पर दो राउंज के बाद भाजपा के दुष्यंत गौतम चार हजार वोट से पीछे चल रहे हैं। कोंडली विधानसभा सीट पर आप के कुलदीप कुमार मोनू आगे हैं। कोंडली विधानसभा सीट पर आप के कुलदीप कुमार मोनू आगे हो गए हैं। विकासपुरी में भाजपा 18 वोट से आगे चल रही है। त्रिलोकपुरी विधानसभा सीट पर आप की अंजना पारचा 5933 वोट से आगे चल रही हैं। बिजवासन में भाजपा की बढ़त जारी है। पालम में भी भाजपा की बढ़त है, मगर अंतर काफी कम है।