Latest

मराठी एक्ट्रेस केतकी चितले को 40 दिन की जेल, कंगना के बंगले पर बुलडोजर..

Editor : Anjali Mishra | 26 March, 2025

मराठी एक्ट्रेस केतकी चितले को 40 दिन की जेल, कंगना के बंगले पर बुलडोजर... 'कुणाल कामरा मोमेंट' में उद्धव ठाकरे और शरद पवार कितने सहनशील थे? कंगना ने जब उद्धव की आलोचना की थी, "आज मेरा घर टूटा है, कल तेरा घमंड टूटेगा"।

मराठी एक्ट्रेस केतकी चितले को 40 दिन की जेल, कंगना के बंगले पर बुलडोजर..

Source or Copyright Disclaimer


मराठी एक्ट्रेस केतकी चितले को 40 दिन की जेल, कंगना के बंगले पर बुलडोजर... 'कुणाल कामरा मोमेंट' में उद्धव ठाकरे और शरद पवार कितने सहनशील थे? कंगना ने जब उद्धव की आलोचना की थी, "आज मेरा घर टूटा है, कल तेरा घमंड टूटेगा"। केतकी चितले के पोस्ट के बाद उनकी गिरफ्तारी हुई थी। इस बीच कुणाल कामरा के हालिया कॉमेडी एक्ट पर भी विवाद हो गया है,विस्तार से बताते हैं।


महाराष्ट्र सरकार तिलमिलाई:-

अभिनेत्री कंगना रनौत, मराठी अभिनेत्री केतकी चितले, और रिटायर्ड नेवी ऑफिसर मदन शर्मा के मामले हमें महाराष्ट्र सरकार के उन विवादों की याद दिलाते हैं, जब आलोचनाओं से तिलमिलाई सरकार ने इनके खिलाफ सख्त कदम उठाए। अभिनेत्री केतकी चितले को एक कविता पोस्ट करने के बाद 40 दिन की जेल हुई थी, और उनके खिलाफ 22 FIR दर्ज की गई थीं। अब कुणाल कामरा का हालिया कॉमेडी एक्ट भी विवादों में घिर गया है। सोशल मीडिया और राजनीतिक बिरादरी में इस पर मतभेद दिख रहे हैं। सत्ता पक्ष के नेता और कार्यकर्ता इसे पॉलिटिकल स्टेटमेंट मानते हुए इसकी आलोचना कर रहे हैं, जबकि विपक्ष इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता मानते हैं।उद्धव ठाकरे ने कुणाल कामरा के बयान का समर्थन करते हुए कहा, "जो गद्दार है, वो गद्दार है। कुणाल ने व्यंग्य नहीं, बल्कि हकीकत पेश की है।" हालांकि, 2020 में कंगना रनौत द्वारा उद्धव ठाकरे और उनकी सरकार की आलोचना के बाद, शिवसेना सरकार ने कंगना के बांद्रा स्थित ऑफिस पर बुलडोजर चलवाया था। कंगना ने इसे बदले की कार्रवाई बताया और कहा था, "तूने मेरा घर तोड़ा है, कल तेरा घमंड टूटेगा।"


बॉम्बे हाई कोर्ट कार्रवाई को दुर्भावनापूर्ण करार दिया:-

कंगना के खिलाफ मानहानि का केस भी दर्ज हुआ था, और उन्हें Y+ श्रेणी की सुरक्षा भी दी गई थी। बाद में, बॉम्बे हाई कोर्ट ने बीएमसी की कार्रवाई को "दुर्भावनापूर्ण" करार देते हुए रोक लगा दी और कंगना को मुआवजे का हकदार ठहराया।अब, केतकी चितले के मामले में, उन्हें एक कविता को लेकर शरद पवार और उनकी पार्टी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उनके खिलाफ मानहानि और अन्य धाराओं में FIR दर्ज की गईं। अब, कुणाल कामरा के कॉमेडी एक्ट पर भी विवाद चल रहा है। उन्होंने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को गद्दार बताया, जिसके बाद शिंदे गुट के नेताओं ने उनकी आलोचना की।


कंगना रनौत ने कुणाल की आलोचना:-

कंगना रनौत ने कुणाल की आलोचना करते हुए कहा कि किसी का अपमान करना, खासकर उनकी इज्जत उछालना गलत है। कंगना ने कहा, "शिंदे जी एक समय में रिक्शा चलाते थे और अब वो अपनी मेहनत से इतना आगे आए हैं। आपको कॉमेडी के नाम पर किसी की इज्जत को ठेस नहीं पहुंचानी चाहिए।इस पर कुणाल कामरा ने सोशल मीडिया पर लिखा, "मैं माफी नहीं मांगूंगा। मुझे इस भीड़ से डर नहीं लगता और मैं अपने बयान पर कायम हूं।"


सरकार द्वारा आलोचनाओं पर प्रतिक्रिया:-

यह पूरा विवाद एक बार फिर से महाराष्ट्र में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और सरकार द्वारा आलोचनाओं पर प्रतिक्रिया देने के सवालों को सामने लाता है।यह विवाद एक बार फिर यह सवाल खड़ा करता है कि क्या सत्ता के आलोचकों को अपनी अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के तहत खुलकर बोलने का अधिकार है, या फिर सरकार की प्रतिक्रिया और कार्रवाई उन्हें चुप रहने पर मजबूर करती है।


Ads
More Videos

Akhilesh Yadav पर क्यों भड़का CM योगी का ये नया 'भक्त' ? | 24adda News