Latest

Milkipur Election Result Live: मिल्कीपुर में बीजेपी बहुत आगे, 12वें राउंड तक सपा पीछे

Editor : Manager User | 08 February, 2025

मतगणना से पहले मिल्कीपुर विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार चंद्रभानु पासवान ने अयोध्या में मंदिर में पूजा-अर्चना की। उपचुनाव में वह समाजवादी पार्टी के अजित प्रसाद से आगे चल रहे हैं। ओपी राजभर ने मिल्कीपुर उपचुनाव के रुझानों पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "बहुत पहले कहा था, वहां की नब्ज टटोली थी।

Milkipur Election Result Live: मिल्कीपुर में बीजेपी बहुत आगे, 12वें राउंड तक सपा पीछे

Source or Copyright Disclaimer


अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना जारी है। यहां भाजपा ने बड़ी बढ़त बना रखी है, सपा काफी पीछे चल रही है। मिल्कीपुर उपचुनाव की मतगणना में 11वां राउंड पूरे होने के बाद 30944 वोट से भाजपा के प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान आगे चल रहे हैं। राउंड 11 के बाद भाजपा को 58221 और सपा को 27202 वोट प्राप्त हुए हैं। 



मिल्कीपुर में दस राउंड की मतगणना पूरी हो गई है। भाजपा निर्णायक जीत की ओर है। दस राउंड पूरे होने के बाद भाजपा के प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान 28530 वोट से आगे चल रहे हैं। चंद्रभानु को 53,193 वोट मिले हैं। सपा के अजीत प्रसाद को 24588 मत प्राप्त हुए हैं। 



मतगणना से पहले मिल्कीपुर विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार चंद्रभानु पासवान ने अयोध्या में मंदिर में पूजा-अर्चना की। उपचुनाव में वह समाजवादी पार्टी के अजित प्रसाद से आगे चल रहे हैं। ओपी राजभर ने मिल्कीपुर उपचुनाव के रुझानों पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "बहुत पहले कहा था, वहां की नब्ज टटोली थी। लोगों को विकास रूपी दूध चाहिए। विकास रूपी दुधारू गाय लेकर सरकार लड़ रही है। जनता दुधारू गाय को वोट दे रही है। उन्होंने आगे कहा कि, "अखिलेश यादव के पास कुछ कहने को नहीं बचा। देश की जनता मोदी पर विश्वास कर रही है। जनता मोदी के कामों पर विश्वास कर रही है।"

Releted News

Ads
More Videos

Mahakumbh Mela 2025: | भव्य शुभारंभ हर जुबान पर 24 ADDA | हर खबर में हमारा रंग 24 अड्डा के संग