Latest

गर्मियों ने दस्तक भी दे दी है। गर्मी की शुरुआत में सेहत का कैसे रखें ख्याल

Editor : 24 Adda Official | 17 March, 2025

मार्च का आधा महीना खत्म हो गया है और धीरे-धीरे गर्मियों ने दस्तक भी दे दी है। गर्मी की शुरुआत में सेहत का कैसे रखें ख्याल और किन-किन बातों को लेकर सावधानियां बरतनी चाहिए।होली का त्योहार खत्म होने के साथ ही गर्मियों की शुरुआत हो गई है। धीरे-धीरे टेंपरेचर बढ़ने लगा है और कई तरह की मौसमी बीमारियां भी होने का डर भी लगा रहता है। गर्मियों में खुद को हेल्

गर्मियों ने दस्तक भी दे दी है। गर्मी की शुरुआत में सेहत का कैसे रखें ख्याल

Source or Copyright Disclaimer


मार्च का आधा महीना खत्म हो गया है और धीरे-धीरे गर्मियों ने दस्तक भी दे दी है। गर्मी की शुरुआत में सेहत का कैसे रखें ख्याल और किन-किन बातों को लेकर सावधानियां बरतनी चाहिए।होली का त्योहार खत्म होने के साथ ही गर्मियों की शुरुआत हो गई है। धीरे-धीरे टेंपरेचर बढ़ने लगा है और कई तरह की मौसमी बीमारियां भी होने का डर भी लगा रहता है। गर्मियों में खुद को हेल्दी रखना एक बड़ी चुनौती है। अक्सर लोग गर्मियों के आने पर जल्दी-जल्दी बीमार होते रहते हैं या तेज धूप में रहने से चक्कर जैसी समस्या से जूझते हैं। अगर गर्मी की शुरुआत में ही कुछ टिप्स को फॉलो करते हैं, तो हेल्थ का आप अच्छे से ध्यान रख सकते हैं। 

गर्मियों का प्रकोप दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है। अधिक summer heat गर्मी के कारण न सिर्फ शरीर से पसीना निकलता है बल्कि चेहरे की खूबसूरती के साथ-साथ पूरे शरीर की रंगत बदल जाती है। साथ ही शरीर में सुस्ती और आलस्य रहना आम बात है।


गर्मियों का मौसम शुरू होते ही हम गर्मी से बचने के अनेक प्रकार के उपाय यानि गर्मी से बचाव के बारे में सोचने लगते हैं क्योंकि अधिक तेज गर्मी व धूप के कारण इंसानों के साथ-साथ पशु-पक्षियों व जानवरों को भी कठिनाई का सामना करना पड़ता है।


इस समय मौसम में परिवर्तन के कारण व मच्छरों के प्रकोप से बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। इसलिए जब जब मौसम व ऋतु में परिवर्तन होता है तो हमें भी अपनी दिनचर्या व आहार विहार की आदतों में कुछ परिवर्तन करने आवश्यक होते है। ताकि मौसम में बदलाव व इसके कारण उत्पन्न होने वाली बीमारियों से अपने आप को व परिवार को बचाएं रख सकें।

इसलिए वर्तमान में आगमन हुए इस गर्मी के प्रकोप के समय गर्मी से कैसे बचे या गर्मी से बचने के लिए किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है गर्मी से बचाव के उपाए व सावधानियां और गर्मियों के मौसम में शरीर में ठंडक लाने के लिए घरेलू टिप्स व लू से बचने के घरेलु उपाय





आइए जानें कुछ ऐसे टिप्स, जो आपको गर्मियों में बीमार पड़ने नहीं देंगे।


गर्मी के मौसम में शरीर का खास ध्यान रखना जरूरी है। गर्मी से बचाव के लिए कुछ महत्वपूर्ण बातें-


पानी भरपूर पीना


गर्मी में शरीर से पानी की अधिक मात्रा पसीने के रूप में बह जाती है, इसलिए ध्यान दें कि आप पानी की पर्याप्त मात्रा लें। रोजाना कम से कम 8-10 गिलास पानी पीना चाहिए।गर्मियों में शरीर को गर्मी (Summer heat) से बचाने के लिए ठोस व भारी भोजन करने के बजाए तरल पेय पदार्थों का अधिक सेवन करना चाहिए जैसे फलों का रस, छाछ, दही, लस्सी, नींबू पानी, जल जीरा, मिल्क शेक, शरबत, केरी यानी कच्चे आम, कच्चा प्याज आदि। इन पदार्थों के सेवन करने से शरीर में ठंडक बनी रहने के साथ-साथ ऊर्जा की भी प्राप्ति होती है। यह सभी पदार्थ गर्मी से बचायें रखने के साथ साथ बॉडी को हाइड्रेट भी रखने में मददगार होते हैं।


समय-समय पर डाइट


छोटे-छोटे खाने के अंतरालों में खाना खाना चाहिए। ताकि शरीर में एनर्जी बनी रहे।गर्मियों के मौसम में शरीर की साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होती है। इस मौसम Summer heat में दूषित पानी व दूषित भोजन के कारण अनेक बीमारियां होने का खतरा लगातार बना रहता है।साथ ही गर्मियों में अधिक पसीना आने के कारण स्किन सम्बंधी समस्याओं का खतरा अधिक बना रहता है। इसलिए ऐसी समस्याओं बचने के लिए शरीर की साफ सफाई या स्वच्छता रखना जरूरी होता है।


व्यायाम करें 


गर्मी में अधिक व्यायाम नहीं करना चाहिए, लेकिन नियमित रूप से थोड़ा समय व्यायाम करना अच्छा होता है।


लू से बचाव करें 


लू लगने से बचने के लिए ठंडे पानी का सेवन करें और गर्मी में बाहर जाते समय सिर पर कपड़ा बांधें।


समय से आराम करें 


गर्मी में अधिक समय तक जागने से बचें और समय-समय पर आराम लें।


धूप से बचाव


धूप में ज्यादा समय बिताने से बचें। अगर बाहर जाना जरूरी है तो टोपी, सन ग्लास और कॉटन कपड़े का प्रयोग करें।


हेल्दी डाइट


फल और सब्जियों का ज्यादा सेवन करें। गर्मी में ताजा फलों और सब्जियों का सेवन करने से शरीर को जरूरी पोषण मिलता है। इस मौसम Summer heat में हमेशा हल्का ताजा तथा जल्दी व आसानी से पचने वाला भोजन करना चाहिए। तथा गर्मियों में ज्यादा समय तक भूखा भी रहना शरीर के लिए नुकसानदेह होता है।

इसलिए थोड़े थोड़े अंतराल से पोषक तत्वों युक्त आहार का सेवन करते रहना शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाने के साथ साथ ऊर्जा भी बढ़ाता है।

इस मौसम में शरीर का डाइजेशन सिस्टम ठीक से कार्य नहीं कर पाता है। इसलिए पौष्टिक व जल्दी पचने वाला भोजन करना ही गर्मी से बचने का अच्छा उपाय है।तेल, मसालेदार और तले हुए खाने से बचें।गर्मी से बचने के लिए इस मौसम में तरबूज, खीरा, ककड़ी तथा मौसमी फलों का सेवन अधिक मात्रा में करना चाहिए साथ ही गन्ने के जूस का सेवन भी शरीर में ठंडक लाने के लिए फायदेमंद होता है। शरीर में गर्मी के प्रभाव को कम करने में प्याज भी काफी फायदेमंद होता है।यह बॉडी के तापमान को सामान्य रखने में मददगार होता है। साथ ही कच्चे प्याज में नींबू रस डालकर सेवन करने से विटामिन सी भी प्रचुर मात्रा में प्राप्त होता है। इसके अलावा इस मौसम Summer heat में पुदीना, जीरा, व सोंफ से बने शरबत जैसे पदार्थ भी शरीर में ठंडक बढ़ाने व गर्मी से बचाने में उपयोगी होते हैं।


इन सावधानियों का पालन करने से आप गर्मी के मौसम में स्वस्थ रह सकते हैं। अगर आपको गर्मी के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या महसूस होती है, तो तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें।गर्मी में ठंडे पानी से नहाने से भी लाभ मिलता है। यह शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है और बॉडी में एक रिफ्रेशमेंट रहती है।


गर्मी से बचने के घरेलू तरीके


1 . शरीर को तेज धूप व गर्मी से बचाए रखने के लिए सूती व आरामदायक कपड़े पहनने चाहिए।

2 . गर्मी से बचने के लिए पानी व तरल पदार्थों का थोड़े-थोड़े अंतराल से अधिक मात्रा में सेवन करना चाहिए।

3 . मौसमी फलों व सब्जियों का अधिक सेवन तथा जूस का प्रचुर मात्रा में सेवन करना चाहिए।

4 . जब भी धूप में अपने घर से बाहर निकले चेहरे को सूती कपड़े से ढककर निकले तथा आंखों पर चश्मे का प्रयोग करें।

5 . गर्मियों के मौसम में ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कम करना चाहिए या रात को सोते समय करना चाहिए।

6 . धूप में निकलने से पहले अच्छी किस्म का सनस्क्रीन लोशन का प्रयोग कर सकते हैं।

7 . इस मौसम में अधिक गर्मी में बाहर से आने के बाद तुरंत पानी पीने से बचना चाहिए।

8 . गर्मी के मौसम में अधिक मिर्च मसाले, जंक फूड, फास्ट फूड व अधिक तेलीय पदार्थों का सेवन करने से भी बचना चाहिए।

9 . पुदीने की भी तासीर ठंडी होती है इसलिए गर्मी में पुदीने का रस या इसकी चटनी का भी इस्तेमाल करना फायदेमंद होता है।

10 . इस मौसम में नमक की मात्रा का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

Ads
More Videos

शिव की जांघ से जन्मे जंगम जोगियों की अद्भुत कहानी ! | Jangam Jogi। Kumbh Sadhus