यूपी में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस कार्यक्रम, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने किया ध्वजारोहण
Editor : Manager User | 26 January, 2025
76 वें गणतंत्र दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में अपने सरकारी आवास पर तिरंगा फहराया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मैं पूरे प्रदेशवासियों को 76 वें गणतंत्र दिवस की बधाई देता हूं। आज ही के दिन भारत ने अपना संविधान लागू करते हुए एक संप्रभु संपन्न लोकतांत्रिक गणतंत्र भारत के रूप में अपनी एक नई यात्रा को प्रारंभ करने का निर्णय लिया था।

Source or Copyright Disclaimer
देश के 76वें गणतंत्र दिवस के मौके पर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने विधानभवन के परेड ग्राउंड पहुंच कर ध्वजारोहण किया। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक मौजूद रहे। ध्वजारोहण के दौरान हेलिकॉप्टर से फूलों की बारिश की गई। इसके बाद परेड ग्राउंड में गणतंत्र दिवस परेड का आयोजन हुआ। टैंकों से सबसे पहले राज्यपाल को सलामी दी गई। परेड के दौरान जवानों की कदमताल ने सभी को रोमांचित कर दिया। मार्च पास्ट को देखने के लिए बड़ी संख्या में राजधानी के लोग परेड ग्राउंड पहुंचे थे।
76 वें गणतंत्र दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में अपने सरकारी आवास पर तिरंगा फहराया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मैं पूरे प्रदेशवासियों को 76 वें गणतंत्र दिवस की बधाई देता हूं। आज ही के दिन भारत ने अपना संविधान लागू करते हुए एक संप्रभु संपन्न लोकतांत्रिक गणतंत्र भारत के रूप में अपनी एक नई यात्रा को प्रारंभ करने का निर्णय लिया था। एक लंबे संघर्ष के बाद 15 अगस्त 1947 को देश आजाद हुआ। उन्होंने कहा कि भारत का संविधान हमें न्याय, समता और बंधुता के साथ जुड़ने की एक नई प्रेरणा देता है।विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, विधान परिषद सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भी प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दीं।
पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने 76वें गणतंत्र दिवस की सभी को बधाई दी है लेकिन साथ ही सवाल भी खड़े किए हैं। उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘‘अपनी उन्नति एवं देश के विकास के लिए खून-पसीना बहाने वाले लोगों को क्या उनकी मेहनत का उचित फल व संविधान के अनुसार न्याय एवं हक मिल रहा है? यह सोचने की बात है।’’उन्होंने आगे कहा, बड़े-बड़े पूंजीपतियों और धन्नासेठों की संख्या में हो रही वृद्धि से अधिक जरूरी बहुजन के लिए एवं देशहित में विकास है।’’ मायावती ने कहा कि सरकार की नीति आमजन के हित को बढ़ावा देने वाली होनी चाहिए ताकि गरीबी एवं बेरोजगारी जैसी समस्याएं दूर हो सकें।