Latest

इस बार गणतंत्र दिवस की क्या है थीम? कौन है चीफ गेस्ट, गणतंत्र दिवस के बारे में जानिए सबकुछ

Editor : Admin User | 24 January, 2025

भारत हर साल 26 जनवरी को अपना गणतंत्र दिवस मनाता है, और 2025 में देश अपना 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस खास दिन, दिल्ली के कर्तव्य पथ पर एक भव्य परेड का आयोजन होता है।"

इस बार गणतंत्र दिवस की क्या है थीम? कौन है चीफ गेस्ट, गणतंत्र दिवस के बारे में जानिए सबकुछ

Source or Copyright Disclaimer


भारत हर साल 26 जनवरी को अपना गणतंत्र दिवस मनाता है, और 2025 में देश अपना 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस खास दिन, दिल्ली के कर्तव्य पथ पर एक भव्य परेड का आयोजन होता है।"


इस परेड में देश की सेनाएं—जल, थल और वायु—अपनी शक्ति का प्रदर्शन करती हैं, और स्कूली बच्चे भी इसमें हिस्सा लेते हैं। संस्कृति झांकियां, जो हमारे देश की विविधता और समृद्ध विरासत को दर्शाती हैं, परेड का अहम हिस्सा होती हैं।"
"26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ था। यह दुनिया के सबसे लंबे लिखित संविधान में से एक है। संविधान सभा ने इसे 26 नवंबर 1949 को पूरा किया था, और 26 जनवरी 1950 से इसे लागू किया गया।"


"हर साल गणतंत्र दिवस की एक विशेष थीम होती है. इस बार, 2025 में, 'स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास' थीम रखी गई है। यह थीम हमारे देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और विकास को दर्शाती है।"


"इस साल, कर्तव्य पथ परेड में बिहार, चंडीगढ़, गोवा, आंध्र प्रदेश, हरियाणा, झारखंड, गुजरात, कर्नाटक और मध्य प्रदेश समेत 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की झांकियाँ शामिल होंगी।"
"इस वर्ष के गणतंत्र दिवस समारोह के लिए मुख्य अतिथि के तौर पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति, प्रबोवो सुबियांटो को आमंत्रित किया गया है।" गणतंत्र दिवस सिर्फ एक ऐतिहासिक दिन नहीं, बल्कि हमारे लोकतंत्र, हमारी एकता और हमारी सांस्कृतिक धरोहर का जश्न है।



भारत का संविधान दुनिया का सबसे लंबा लिखित संविधान है। इसे तैयार करने में 2 साल, 11 महीने और 18 दिन लगे थे 26 जनवरी 1950 को, डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने भारत के पहले राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। इस दिन हमारा संविधान लागू हुआ और भारत एक गणराज्य बना हर साल राजपथ पर होने वाली परेड में भारत की सांस्कृतिक विविधता और ताकत का प्रदर्शन किया जाता है।क्या आप जानते हैं? सियाचिन, दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र में तिरंगा -40°C तापमान में भी लहराया जाता है।"गणतंत्र दिवस सिर्फ उत्सव नहीं, बल्कि हमारे कर्तव्यों की याद दिलाने का दिन है।



(खबर में प्रकाशित तस्वीर गूगल से ली गई है। कंटेंट अलग-अलग वेबसाइट्स से जानकारी इकट्ठा कर प्रकाशित किया गया है)