कार्तिक आर्यन की लव स्टोरी बनी चर्चा की विषय
Editor : 24 Adda Official | 16 March, 2025
बॉलीवुड में नए सितारों की लव लाइफ हमेशा चर्चा का विषय रहती है। इन दिनों कार्तिक आर्यन की लव लाइफ को लेकर कई अटकलें लगाई जा रही हैं। हाल ही में IIFA अवार्ड्स में उनकी मम्मी भी उनके साथ नज़र आईं, जहां एक वायरल वीडियो में उन्होंने कहा कि वह अपने बेटे के लिए एक डॉक्टर बहू लाना चाहती हैं। इसी बीच कार्तिक की बर्थडे पार्टी में उनकी करीबी दोस्त श्रीलीला भी

Source or Copyright Disclaimer
बॉलीवुड में नए सितारों की लव लाइफ हमेशा चर्चा का विषय रहती है। इन दिनों कार्तिक आर्यन की लव लाइफ को लेकर कई अटकलें लगाई जा रही हैं। हाल ही में IIFA अवार्ड्स में उनकी मम्मी भी उनके साथ नज़र आईं, जहां एक वायरल वीडियो में उन्होंने कहा कि वह अपने बेटे के लिए एक डॉक्टर बहू लाना चाहती हैं। इसी बीच कार्तिक की बर्थडे पार्टी में उनकी करीबी दोस्त श्रीलीला भी नजर आईं, जिससे उनके रिलेशनशिप को लेकर अटकलें और तेज़ हो गईं।
बता दें कार्तिक आर्यन ने 2011 में "प्यार का पंचनामा" फिल्म से डेब्यू किया था, जिसमें उनका पांच मिनट लंबा मोनोलॉग बेहद फेमस हुआ था। वह ग्वालियर के रहने वाले हैं और पढ़ाई के लिए मुंबई गए थे, जहां उनका रुझान फिल्मों की ओर बढ़ा। बिना किसी गॉडफादर के उन्होंने अपने दम पर नाम कमाया। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि शुरुआती दिनों में वह मुंबई की लोकल ट्रेनों में घंटों धक्के खाते थे। उनकी दूसरी फिल्म आकाश वाणी के बाद उन्होंने अपना असली नाम कार्तिक तिवारी से बदलकर कार्तिक आर्यन रख लिया।
कार्तिक आर्यन के साथ साथ ,सैफ खान का बेटा इबराहीम अली खान भी अक्सर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ देखे जातें हैं। उनकी अभी हालही में एक फिल्म रिलीज़ हुई है जिसमे वो ख़ुशी कपूर के साथ नज़र आरहें हैं.उन्होंने ने जमकर इसका प्रमोशन किया। लेकिन उनकी इस नयी फिल्म को प्यार के साथ साथ ट्रॉल्लिंग का भी सामना करना पड़ा। अब आप सोच रहे होंगे की कौन है इब्राहिम अली खान की गर्लफ्रेंड। तो आपको बता दें टीवी स्टार और बिग बॉस की फेम श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी के साथ उनका कनेक्शन बताया जा रहा है। दोनों को कई बार साथ में कैप्चर किया गया है और जब वेकेशन की तस्वीरें शेयर करते हैं दोनों तो फंस ने सिमिलरटीज भी ढूंढ निकल ली थी। दोनों को अक्सर साथ भी देखा जाता है। पर अभी तक दोनों ने अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियली कन्फर्म नहीं किया है।
चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे भी अक्सर अपनी लव लाइफ को लेके सुर्खियों में रहती हैं। उनका रिलेशनशिप किसी और नहीं बल्कि बॉलीवुड के मोस्ट हैंडसम हीरो आदित्य रॉय कपूर के साथ होने की खबरें आयी थी। उन दोनों को साथ में हैंगऑउट करते हुए कैप्चर भी किया गया था। इससे पहले आदित्य रॉय कपूर अपनी पहली मूवी की हीरोइन श्रद्धा कपूर के साथ डेटिंग की खबरें आयी थी ,लेकिन उनका रिश्ता ज्यादा वक़्त तक नहीं टिक पाया था। पर फैंस अभी भी उनको साथ में देखना बहुत पसंद करते हैं। आज भी श्रद्धा और आदित्य के एक मोमेंट के लिए फैंस दीवाने हो जाते हैं। इसके बाद जब आदित्य और अनन्या के साथ होने की खबरें आयी तो फैंस का दिल भी टूट गया था। लेकिन आदित्य और अनन्या साथ में बेहद खुश नज़र आते थे। जबतक अनन्या ने एक इंटरव्यू में
ये नही बताया की वो सिंगल हैं। दरअसल एक इंटरव्यू में अनन्या ने बताया की उनका एक्स उनके कॉल्स नहीं उठता था ,वो लगातार कॉल्स करती रह जाती थी। इसी बीच आदित्य रॉय ने भी करीना कपूर के एक पॉडकास्ट में बताया था की वो कॉल्स नहीं उठाते हैं जल्दी और ये उनकी आदत में शामिल है। जिसे फैंस ने कहा था की वो टॉक्सिक बॉयफ्रेंड होंगे। पर दोनों ने कभी अपने रिलेशनशिप के बारे में न कन्फर्म किया और न ब्रेकअप पर कुछ भी ऑफिशियली बोला।
रिश्ता कितना भी अच्छा हो लोगो की नज़र लग ही जाती है ,ऐसा ही कुछ हुआ तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा के साथ। दरअसल दोनों की ब्रेकअप की खबरें तेज़ी से फ़ैल रही रही हैं। दोनों को अक्सर इवेंट्स के दौरान साथ में देखा जाता था और साथ में किसी आइडियल कपल से कम नहीं लगते थे। विजय को अक्सर फैंस ग्रीन फ्लैग कहते थे जिसका मतलब है की वो एक आइडियल बॉयफ्रेंड हैं। दोनों ने कभी अपने रिलेशनशिप को छुपाया या प्राइवेट रखने की कोशिश नहीं की। लेकिन एक बार विजय को एक इंटरव्यू में कहता हुए देखा गया था की उनको प्राइवेसी चाहिए थोड़ी अपने रेलशनशप के लिए। लेकिन ऐसा क्या होगया की दोनों का रिश्ता टूटने की कगार पर आगया। इसी बीच दोनों को एक ही होली पार्टी में भी देखा गया। दोनों के खूब मस्ती करते हुए वीडियोस भी वायरल हो रहें हैं। लेकिन साथ में एक भी तस्वीर नहीं शेयर की।